Kids Fashion Festival Season 3: राजधानी जयपुर में रविवार 29 मार्च को अजमेर रोड स्थित रिवासा होटल एंड रिसॉर्ट में स्टेट लेवल किड्स फैशन शो ‘किड्स फैशन फेस्टिवल सीजन-3’ का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट में राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए 1 से 19 वर्ष तक के किड्स मॉडल्स अलग-अलग डिजाइनर थीम्स पर अपने आउटफिट्स को शोकेस करेंगे. इस शो में किड्स मॉडल्स अपनी मम्मी के साथ मॉम सीक्वेंस में भी रैंप वॉक करेंगे. वहीं मिसेज प्रतिभागी भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन करेंगी. इस फैशन शो का जागो इंडिया जागो मीडिया पार्टनर है.
100 मॉडल्स का हुआ चयन
शो के आयोजक अक्षय कश्यप और पूर्णिमा ने बताया कि विभिन्न ऑडिशन और चरणों के बाद कुल 100 मॉडल्स को फाइनल किया गया है. प्रतिभागी जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई शहरों से हैं. किड्स मॉडल्स को 3 कैटेगरी में डिवाइड किया गया है जिसमें 1 से 4 (किड्स विद मॉम), 5 से 13 (किड्स) और 13 से 19 (मिस टीन राजस्थान) शामिल हैं. शो में दो डिज़ाइनर सीक्वेंस में बच्चों ने फैशन कलेक्शन रिप्रेजेंट करेंगे. फाइनलिस्ट किड्स के लिए फिनाले से पहले 3 दिन की ग्रूमिंग वर्कशॉप और पोर्टफोलियो शूट एक्टिविटी का आयोजन भी किया गया है. इस पूरे फैशन इवेंट में किड्स, मॉम्स, टीना ओर मिसेज को एक ही प्लेटफॉर्म पर अपने टैलेंट को दिखाने का मौका दिया गया है.

डिजाइनर कलेक्शन और मेकओवर
इवेंट में डिजाइनर ड्रेसज का कलेक्शन कल्प बाय कल्पेश खत्री, कदम इंस्टीट्यूट, यूनिका, गौरव इंपेक्स और स्टाइल स्पॉट द्वारा प्रजेंट किया जाएगा. वहीं किड्स का मेकओवर ज्योति मेकओवर टीम द्वारा किया जाएगा. यह फैशन शो बच्चों, मॉम्स, टीन और मिसेज को एक ही मंच पर अपने टैलेंट को दिखाने का अवसर प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: ईरानी सेना ने उड़ाया ट्रंप के दावों का मजाक,’अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा’



