Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsKhetri Mine Accident : खेतड़ी खदान में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित...

Khetri Mine Accident : खेतड़ी खदान में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर,1 अफसर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी स्‍थ‍ित एक खदान में फंसे 15 लोगों में से 14 को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया.खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाले गए अधिकारियों में से एक की मौत हो गई है.हादसे में मौत के शिकार हुए उपेंद्र पांडे मुख्य सतर्कता अधिकारी थे.वे कोलकाता से आई विजिलेंस टीम के सदस्य थे.तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बुधवार सुबह से 4 राउंड में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.बचाए गए अफसरों में से 7 घायलों को जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

कैसे हुआ था हादसा

झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार की शाम लिफ्ट की रस्सी टूटने से 15 अधिकारी व कर्मचारी अंदर फंस गए थे.यह घटना तब हुई जब सतर्कता टीम सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी.पुलिस ने कहा कि जब वे ऊपर आने वाले थे, तभी शॉफ्ट की एक सांकल टूट गई और वह पिंजरा नीचे गिर गया जिसमें ये लोग थे.

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image