Thursday, February 26, 2026
HomePush NotificationKhatu Shyam Mela 2026: खाटूश्यामजी मेले के लिए रेलवे प्रशासन के खास...

Khatu Shyam Mela 2026: खाटूश्यामजी मेले के लिए रेलवे प्रशासन के खास इंतजाम, रींगस स्टेशन पर ट्रेन रवाना होने से 1 घंटे पहले ही मिलेगा प्रवेश

Khatu Shyam Mela 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रींगस रेलवे स्टेशन पर खास व्यवस्था लागू की गई है। यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से 1 घंटे पहले ही स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। टिकट चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा और दूसरे गेट पर टिकट व्यवस्था भी रहेगी।

Khatu Shyam Mela 2026: खाटू श्यामजी मेले पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां सबसे खास यह है कि भीड़ नियंत्रण को लेकर रींगस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हिदायत दी गई है कि ट्रेन रवाना होने से एक घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा।

ट्रेन प्रस्थान समय से एक पूर्व ही स्टेशन परिसर में प्रवेश

जयपुर की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि मेले के दौरान स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान समय से एक घंटे पूर्व ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर भी टिकट की व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी कतारों से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में यात्रा टिकट चेकिंग के उपरांत ही प्रवेश की व्यवस्था लागू की गई है। इससे बेटिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ भीड़ को व्यवस्थित ढंग से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जा सकेगा। मेले के दौरान 20 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

रेल प्रशासन द्वारा विशेष मेला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से 24 घंटे संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से ट्रेनों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सेवाओं पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 450 से अधिक RPF व GRP जवानों की तैनाती और CCTV लगाए गए हैं।

शेल्टर की भी व्यवस्था

यात्रियों को ठहरने और विश्राम की सुविधा प्रदान करने के लिए मेल शेल्टर की व्यवस्था की गई है। यहां बैठने, पेयजल व आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। चिकित्सा सुविधाओं के लिए स्टेशन परिसर में 24 घंटे डॉक्टर/एंबुलेंस की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के 100 से अधिक कर्मचारी 24 घंटे मेले में ड्यूटी कर रहे हैं।

मेला अधिकारी रींगस व मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर डॉ.जगदीश कुमार ने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से इस वर्ष खाटूश्याम मेले के दौरान रेल सेवाएं सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित होंगी। रेल प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: Holi 2026 Check Date and Muhurat: सस्पेंस खत्म, जानें 2026 में होली कब है, सही तारीख, मुहूर्त और धुलंडी का दिन

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular