Saturday, July 6, 2024
Homeकेरलकेरल पुथुपल्ली उपचुनाव...

केरल पुथुपल्ली उपचुनाव…

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान के शुरुआती 4 घंटे में 26.6 प्रतिशत मतदान हुआ और निर्वाचन क्षेत्र के 182 मतदान केंद्रों में से कई केंद्रों के बाहर पुरुषों, महिलाओं, युवाओं को कतार में खड़े देखा गया। जिला प्रशासन ने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजे तक 46,928 (24,682 पुरुषों और 22,246 महिलाओं) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन क्षेत्र में 1.76 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चांडी का इस साल 18 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने 5 दशकों से अधिक समय तक कोट्टायम जिले के इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को चुनाव मैदान में उतारा है। विश्लेषक इस कदम को पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद सहानुभूति लहर को भुनाने की एक स्पष्ट रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

वहीं, सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने एक बार फिर डीवाईएफआई नेता जैक सी थॉमस पर भरोसा जताया है, जिन्होंने 2016 और 2021 में दिवंगत चांडी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने कोट्टायम जिला अध्यक्ष जी. लिजिनलाल को टिकट दिया है। पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,76,417 मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 90,281 महिलाएं, 86,132 पुरुष और 4 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कुल 182 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments