Friday, July 4, 2025
Homeजम्मू-कश्मीरKashmir में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शून्य से कई डिग्री नीचे...

Kashmir में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज हुआ तापमान, इस बीच IMD ने सर्दी को लेकर जारी अलर्ट

श्रीनगर, कश्मीर में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई और यहां न्यूनतम तापमान के शून्य से कई डिग्री कम हो जाने के कारण घाटी के अधिकांश इलाकों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. इस मौसम में तापमान सामान्य से 1.2 से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है.

पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है और यह पिछली रात से भी दो डिग्री नीचे है. काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है.

तापमान में गिरावट को लेकर IMD का अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. IMD ने शनिवार तक मौसम के सामान्य तौर पर शुष्क रहने और रात के तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular