Wednesday, February 25, 2026
HomePush NotificationKarnataka Hate Speech Case : बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के पर...

Karnataka Hate Speech Case : बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के पर नफरती भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज

कर्नाटक के यादगीर जिले के गुरुमठकल में शिवाजी जयंती कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर नफरत फैलाने वाला भाषण देने का मामला दर्ज हुआ। प्राथमिकी के मुताबिक उन्होंने एक समुदाय, “लव जिहाद” और महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणियां कीं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर वीडियो जांच के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karnataka Hate Speech Case : यादगीर। कर्नाटक के यादगीर जिले में शिवाजी जयंती समारोह के दौरान नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के गुरुमठकल कस्बे में 21 फरवरी को शिवाजी जयंती के अवसर पर एक भव्य जुलूस के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और तभी यह घटना हुई।

कर्नाटक में भाजपा विधायक के बयान से बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR

प्राथमिकी के अनुसार, यतनाल ने अपने भाषण के दौरान कथित तौर पर कई विवादास्पद टिप्पणियां कीं। उन्होंने एक विशेष समुदाय को निशाना बनाते हुए एक हिंदी कविता उद्धृत की और महात्मा गांधी तथा जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी कहा। उन्होंने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय को कथित तौर पर निशाना बनाते हुए ‘‘लव जिहाद’’ का भी जिक्र किया और कुछ ऐतिहासिक हस्तियों पर अपमानजनक टिप्पणी की।

पुलिस ने बताया कि इस भाषण के बाद समाचार और सोशल मीडिया मंचों पर तीखी प्रतिक्रिया आई, जिसमें कई लोगों ने नेता पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच और उसकी प्रतिलिपि तैयार करने सहित प्रारंभिक जांच के बाद जिला पुलिस कार्यालय से कानूनी राय मांगी गई।

प्राप्त राय के आधार पर 23 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना तथा सद्भाव बिगाड़ने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना, उसके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ गुरुमठकल थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular