Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationJ&K Terrorist Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़,...

J&K Terrorist Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल

J&K Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। 2-3 आतंकियों को घेर लिया है।

J&K Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर को मार गिराया है. जबकि 2 आतंकी घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

1 आतंकी ढेर, 2 घायल

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना के जवानों ने चतरू के जंगलों में 2 संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी मारा गया. जबकि 2 घायल हो गए. वहीं सुरक्षा बलों फिलहाल ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

इलाके में भेजी गई अतिरिक्त फोर्स

इलाके को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से घेर लिया है. इसके लिए अतिरिक्त सैन्य बल भी भेज दिया गया है. बता दें कि बर्फ से ढके चतरू वन क्षेत्र में पिछले महीने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थीं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया था और एक आतंकवादी मारा गया था।

ये भी पढ़ें: Badaun Bus Accident: उप्र के बदायूं में भीषण हादसा, बारातियों की बस रोडवेज की बस से टकराई, 3 लोगों की मौत, 15 घायल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular