Tuesday, February 24, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessIndia AI Summit 2026 : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जियो, रिलायंस...

India AI Summit 2026 : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जियो, रिलायंस के साथ मिलकर AI में 7 वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि उनका समूह अगले सात वर्षों में एआई क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि जियो सस्ती और सुलभ एआई के लिए संप्रभु कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर व गीगावाट डेटा सेंटर बनाएगी। अंबानी के मुताबिक एआई भविष्य में समृद्धि का बड़ा स्रोत बनेगा और इसका उद्देश्य देशव्यापी विकास तथा हर नागरिक तक डिजिटल बुद्धिमत्ता पहुंचाना है।

India AI Summit 2026 : नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनका समूह कृत्रिम मेधा (एआई) में सात वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में अंबानी ने कहा कि एआई का सर्वश्रेष्ठ रूप अभी आना बाकी है और एआई में अपार समृद्धि का युग लाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि दुनिया एआई को लेकर दोराहे पर खड़ी है। जहां एक रास्ता दुर्लभ, महंगी एआईऔर नियंत्रित डेटा की ओर ले जाता है जबकि दूसरा रास्ता सस्ती एवं सुलभ एआई सुनिश्चित करता है।

AI में 10 लाख करोड़ निवेश करेगा रिलायंस

मुकेश अंबानी ने कहा, जियो, रिलायंस के साथ मिलकर इस साल से अगले सात वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह कोई सट्टा निवेश नहीं है। यह मूल्य वृद्धि के लिए नहीं है। यह धैर्यपूर्ण, अनुशासित राष्ट्र निर्माण में लगाई जा रही पूंजी है। उन्होंने कहा कि एआई में सबसे बड़ी बाधा प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि ‘कंप्यूटिंग’ की उच्च लागत है ‘‘जियो इंटेलिजेंस, भारत का संप्रभु कंप्यूटिंग अवसंरचना तैयार करेगी। इसमें गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर शामिल हैं।

अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा और अब यह इसे बुद्धिमता के युग से जोड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम हर नागरिक, हर क्षेत्र एवं सामाजिक विकास के हर पहलू तक बुद्धिमता (एआई) पहुंचाएंगे। जियो यह सब उसी विश्वसनीयता, व्यापकता और बेहद किफायती कीमत के साथ करेगा जिससे उसने संपर्क क्षेत्र (मोबाइल डेटा) में क्रांति ला दी थी।’’

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular