Tuesday, April 7, 2026
HomeNational Newsजम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2...

जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 पाकिस्तानी आतंकी समेत 5 गिरफ्तार

J&K Terror Module Busted: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा भी पकड़ा गया।

J&K Terror Module Busted: जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में पिछले 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल्ला के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी इस बड़े अभियान में गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल थीं.

जांच एजेंसियों ने 19 स्थानों पर मारे छापे

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे और अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की. उन्होंने कहा कि जांच में गहराई तक फैले लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहा था. गिरफ्तार 5 लोगों में से 3 मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा श्रीनगर के निवासी हैं. इन पर आतंकियों को शरण और भोजन समेत रसद सहायता देने का आरोप है.

पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि एक विदेशी आतंकी जाली दस्तावेज और पहचान के आधार पर देश से बाहर जाने में सफल रहा. इसमें अन्य राज्यों में सक्रिय लश्कर नेटवर्क की मदद ली गई. गिरफ्तार किया गया दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब भी इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा था.

नेटवर्क 16 साल से घाटी में थे सक्रिय

ये आतंकवादी करीब 16 साल पहले घुसपैठ करके भारत आए थे और इस दौरान कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे. इतने वर्षों तक इन्होंने करीब 40 विदेशी आतंकियों को निर्देशित किया, जिनमें से अधिकांश को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. फिलहाल पुलिस आतंकियों से पूछताछ में जुटी है ताकि नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें: इजराइली सेना की चेतावनी, ‘ईरानी अगले 12 घंटे ट्रेन-रेलवे ट्रैक से दूर रहें’, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular