Wednesday, February 4, 2026
HomePush NotificationJaishankar US Visit: ट्रेड डील के बाद वाशिंगटन में जयशंकर की स्कॉट...

Jaishankar US Visit: ट्रेड डील के बाद वाशिंगटन में जयशंकर की स्कॉट बेसेंट और मार्को रुबियो से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका दौरे के दौरान वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। बातचीत में भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी, रणनीतिक सहयोग और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर चर्चा हुई। जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका यात्रा पर हैं और महत्वपूर्ण खनिज बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

Jaishankar US Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मुलाकात कर द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा की. जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर हैं और बुधवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से बुलाई गई महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे. बैठक से पहले जयशंकर ने रुबियो से द्विपक्षीय चर्चा की.

जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई. भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई. वहीं बेसेंट ने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जयशंकर से मुलाकात करके अच्छा लगा. उन्होंने कहा, ‘इस बातचीत के दौरान हमने आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के महत्व के साथ-साथ आपसी हित के अन्य राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की.’

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की द्विपक्षीय चर्चा

जयशंकर ने विदेश मंत्रालय में रुबियो के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की जहां दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति का स्वागत किया और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज एवं खनन पर द्विपक्षीय सहयोग को औपचारिक रूप देने पर भी चर्चा की.

विदेश मंत्री जयशंकर की बेसेंट और रुबियो के साथ बैठक ट्रंप द्वारा यह घोषणा करने के 1 दिन बाद हुई कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं. जिसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए जवाबी शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा.

ये भी पढ़ें: दूध कहीं आपको बीमार न बना दे! मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोजाना 80 हजार लीटर की जयपुर, अजमेर, टोंक में होती थी सप्लाई

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular