Wednesday, February 4, 2026
HomePush NotificationJaipur Accident News: विद्याधर नगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार...

Jaipur Accident News: विद्याधर नगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मजदूरों को मारी टक्कर, 2 की मौत

Jaipur Accident News: राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में क्रॉस मॉल के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का फिलहाल निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर एक मैरिज गार्डन में कैटरिंग का काम करने के बाद रात में अपनी-अपनी साइकिल से जालूपुरा स्थित किराए के मकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी मजदूर सड़क पर गिर पड़े.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने देवत्त बेहरा उर्फ टप्पू , निवासी बालेश्वर (ओडिशा) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमूल्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उधमपुर में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular