Thursday, February 5, 2026
HomePush NotificationJaipur Crime News: चौमूं में पेट्रोल पंप पर लूट, नकाबपोश बदमाश ने...

Jaipur Crime News: चौमूं में पेट्रोल पंप पर लूट, नकाबपोश बदमाश ने सेल्समैन पर हमला कर वारदात को दिया अंजाम

Jaipur News: जयपुर के चौमूं के गोविंदगढ़ क्षेत्र के आलीसर गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने केबिन का शीशा तोड़कर अंदर घुसा, सेल्समैन पर हमला किया और काउंटर से नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गया।

Jaipur: चौमूं में गोविंदगढ़ इलाके में आलीसर गांव में पट्रोल पम्प पर लूट की बड़ी वारदात हुई. जहां आलीसर रोड पर स्थित हस्तेड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाश ने सेल्समैन पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया.

सेल्समैन पर हमला कर वारदात को दिया अंजाम

वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश ने पेट्रोल पंप के केबिन का शीशा तोड़ा और अंदर घुस गया. वहां उसने सेल्समैन पर हमला कर दिया और काउंटर में रखी नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया. घटना के दौरान सेल्समैन को गंभीर चोट आई है.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर गोविन्दगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

रिपोर्टर- मनोज अवस्थी

ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident News: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular