Jaipur Crime News: दौलतपुरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ की है। इस अभियान के लिए के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 ग्राम 42 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य मादक पदार्थ तस्करों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
अभियान के लिए विशेष टीम का किया गठन
उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये गए अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत समस्त पुलिस थानाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसकी पालना में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद के निर्देशन एंव अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता, आरपीएस एंव सहायक पुलिस आयुक्त चौमू उषा यादव आईपीएस के निकट सुपरविजन में दौलतपुरा थानाधिकारी सुनिल कुमार गोदारा पु.नि. के नेतृत्व में दौलतपुरा थाना क्षेत्र में एक विशेष टीम गठित की गई।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
विशेष टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर अखैपुरा से दामोदर प्रसाद श्रवण लाल जाति सांसी (42) निवासी गांव देवपुरा टाकरडा , कालाडेरा,हाल सालासर विहार ,अखैपुरा, दौलतपुरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लाने के स्रौतों के संबध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने संभाला कार्यभार, कैबिनेट बैठक में भी होंगी शामिल




