रिपोर्टर : मनोज अवस्थी
Jaipur Crime: जयपुर। पुलिस आयुक्तालय जयपुर पश्चिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 अभियान के तहत ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉडयूल ध्वस्त करते हुए UAE और नेपाल आधारित संचालकों से संपर्क का खुलासा करते हुए विदेशी लिंकों की जांच की है। इस मामले का पर्दाफाश करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने एक मु्कदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से ऑनलाइन गेमिग में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि ऑन लाइन सट्टा संचालन करवाने वालों के खिलाफ ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 अभियान के दौरान कार्रवाई की गई है। जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संगठित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह को तकनीकी सर्विलांस, डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण एवं वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर दबोचा है।
11 मोबाइल, 1 लैपटॉप समेत 83 हजार रुपए नकद बरामद
पुलिस ने पांचों आरोपियो के कब्जे से कुल 83 हजार रुपए नकद, 11 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप,1 आईपैड, 9 पासबुक एवं 12 एटीएम कार्ड समेंत तीन क्रेडिट कार्ड जब्त किए है। पुलिस को आरोपियों के करोड़ों रुपए की साइबर ठगी एवं अवैध ऑन लाइन सट्टा संचालन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त हुए है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार यूनाईंटेड अरब अमीरात और नेपाल से जुड़े है। गिरोह के लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एवं एन्क्रिप्टेड के माध्यमों से सट्टा संचालन कर अवैध धनराशि का लेन-देन करते है।
ऑन लाइन गेमिंग में इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा संचालन करने के आरोप में अनूप पारिक (22) , खंडी परबतसर , नागौर निवासी , अब्दुल करीब (25) हिंदु बेरा बडी,बड़ी खाटू ,नागौर निवासी , सिद्धार्थ पारीक (22) सुजानगढ़ ,चूरू निवासी , श्रवण कुमार (25) डावोली ,डेगाना, बड़ी खाटू ,नागौर निवासी व सुनील कुमार (26) बड़ी खाटू ,नागौर निवासी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टे के काम में लिए जाने कई उपकरण जब्त किए है। इस कार्रवाई में अहम भूमिका कॉन्स्टेबल पूरणमल साइबर सेल की रहीं।




