Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationJaipur: भौमवती अमावस्या पर श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति ने गायों की...

Jaipur: भौमवती अमावस्या पर श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति ने गायों की सेवा में किया हरा चारा दान, सूर्य ग्रहण से पूर्व किया गया धार्मिक कार्य

Jaipur: भौमवती अमावस्या पर जयपुर के मुहाना रिंग रोड स्थित तेजल गौशाला में श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति ने हरे-सूखे चारे की गाड़ी, गुड़ व खल वितरित कर गायों की सेवा की।

जयपुर। हर माह की भांति इस बार भी भौमवती अमावस्या पर श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति के तत्वावधान में अभयुपरा ,मुहाना रिंग रोड स्थित तेजल गौशाला में हरे और सूखे चारे की गाड़ी का वितरण किया गया। इसी के साथ गुड़,खल आदि भी गायों को खिलाया गया।

इस अवसर पर समिति के तीन सदस्यों का दुप्पटा, व मोमेंटों देकर सम्मान किया गया। समिति के पदअधिकारियों गौशाला संचालक व सदस्यों का दुप्पटा पहना कर सुनील शर्मा,केदार जागिड़ व नारायण जागिड़ का किशोरी लाल बैरवा, अरुण शर्मा ,हनुमान सहाय ,भंवर लाल ने स्वागत किया।

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया की इस अवसर पर समिति के रामचंद्र चौधरी,अशोक प्रजापत , सुरेंद्र बैरवा,कन्हैयालाल, मेघराज, ओम सिंह, विष्णु शर्मा, गणेश नारायण, संजय कुमार मीणा,सुनील कुमावत, कन्हैया लाल शर्मा ,अरविंद टेलर,रामफूल बैरवा, समेंत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें।

21 फरवरी को फागोत्सव भजन संध्या का होगा आयोजन

समिति के तत्वावधान में 21 फरवरी को फागोत्सव भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। फागोत्सव का आयोजन गोल्यावास ,मानसरोवर स्थित विनायक सरोवर हाई फाई स्कूल के सामने किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालु आमंत्रित है।

ये भी पढ़ें: Mohali Bomb Threat: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र, सीएम भगवंत मान का यहीं चल रहा इलाज

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular