Tuesday, February 24, 2026
HomePush NotificationJaipur Car Fire News: चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने...

Jaipur Car Fire News: चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Jaipur Car Fire: जयपुर के जगतपुरा रोड पर रविवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Jaipur Car Fire News: जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे चालक ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल चुकी थी।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात जगतपुरा रोड पर हुई, जब जगतपुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। चलती गाड़ी से उठती लपटें देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार लपटों से घिर गई.

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग का कारण

सड़क पर आग लगने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Dalai Lama ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता, इस कैटेगरी में दिग्गज कलाकारों को मात देकर पुरस्कार जीता

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular