Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationJaipur Accident: पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार...

Jaipur Accident: पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

Jaipur Accident: जयपुर की पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 1 की मौके पर मौत हो गई और 2 घायल हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Jaipur Patrakar Colony Accident: राजधानी जयपुर की पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि 2 घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया.कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से कार चालक की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भारत मंडपम में टी शर्ट उतारकर की नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular