Sunday, April 12, 2026
HomePush Notificationजयपुर में बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार,...

जयपुर में बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी मामले का खुलासा

Jaipur Viral Video Case: जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी मनराज और सुदामा मीणा गिरफ्तार हुए, जबकि वीडियो बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को भी डिटेन किया गया।

Jaipur Viral Video: राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज मामले में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी मनराज और सुदामा मीणा को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना के दौरान पीछे से वीडियो बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है. इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश पैदा किया था, जिसके बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था.

घटना का वीडियो बनाने वाले भी गिरफ्तार

मुहाना थानाधिकारी गुर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया. इस मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल की कोशिश की थी। पुलिस ने इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए वीडियो बनाने वालों को भी आरोपी बनाया है. इससे यह स्पष्ट संकेत है कि इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी मामले का खुलासा

हालांकि, पुलिस फिलहाल गिरफ्तारी से जुड़े अधिक विवरण साझा नहीं कर रही है, लेकिन माना जा रहा है कि आज शाम जयपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकते हैं, जिसमें घटना की पूरी टाइमलाइन और आरोपियों से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है.

कार्रवाई से कानून पर भरोसा होगा मजबूत

यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गंभीरता को भी दर्शाती है. उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगेगा और लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: मथुरा नाव हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 13, तीन और शव बरामद, 3 लोग अब भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular