Salman Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शुक्रवार यानि आज 6 फरवरी को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग जयपुर द्वितीय में पेश होना है। आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने सलमान खान को जमानती वारंट से तलब किया हुआ है। आयोग ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए थे कि वे सलमान खान को जमानती वारंट तलब करवाएं। अदालत ने परिवादी योगेंद्र सिंह के अवमानना प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सलमान खान को 6 फरवरी को जमानती वारंट से तलब किया है.
रोक के बावजूद विज्ञापन जारी
प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि 6 जनवरी 2026 को आयोग की ओर से रोक लगाए जाने के बाद भी राजश्री पान मसाला का प्रचार और विज्ञापन जारी है। यह आयोग की अवमानना है। अभी तक सलमान खान को इस आदेश के खिलाफ उच्च अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें आज आयोग के समक्ष उपस्थित होना है।
भ्रामक विज्ञापन का है मामला
दरअसल परिवाद में कहा गया था कि राजश्री पान मसाला कंपनी व राजश्री पान मसाले के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड स्टार सलमान खान द्वारा ‘केसर युक्त इलायची’ व ‘केसर युक्त पान मसाला’ के नाम पर भ्रामक विज्ञापन किया जा रहा है। इस पर अदालत ने 6 जनवरी 2026 को इसके प्रचार और विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद परिवादी ने अवमानना प्रार्थना पत्र दायर करके कहा कि आयोग की रोक के बावजूद 9 जनवरी को कोटा के नयापुरा स्टेडियम के सामने इसी विज्ञापन का साइन बोर्ड लगाया गया.
ये भी पढ़ें: Jaipur पुलिस की नई यातायात व्यवस्था, स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा टी-पॉइंट तक No Parking




