Wednesday, February 25, 2026
HomePush NotificationJaipur Car Fire: CNG कार में लगी आग, चंद मिनटों में बनी...

Jaipur Car Fire: CNG कार में लगी आग, चंद मिनटों में बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Jaipur Car Fire: राजधानी जयपुर के गांधी सर्किल के पास चलती CNG कार में अचानक आग लग गई। चालक ने धुआं देख तुरंत गाड़ी रोककर कूदकर जान बचाई। कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बनकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Jaipur Car Fire: राजधानी जयपुर में गांधी सर्किल के पास मंगलवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके पुलिस मौके पर पहुंची और फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते वाहन से बाहर निकल गया.

कार की सर्विस कराकर लौटते समय लगी आग

पुलिस के अनुसार, CNG से चलने वाली यह कार टैक्सी के रूप में उपयोग की जा रही थी। चालक अमित धाबस वाहन की सर्विसिंग करवाकर लौट रहे थे, तभी उन्हें कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल आए।

कार कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला

कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई. देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. फायरब्रिगेड कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया. घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. बाद में जली हुई कार को हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया.

समय रहते कार चालक के बाहर निकल गया. जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. कार चालक ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी है. जिसके बाद पुलिस ने आग लगने की कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: CSBC Constable Operator Job 2026: 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका, 69000 रुपए तक मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular