Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationJaipur Accident: खरबास सर्किल के पास इस्कॉन मंदिर रोड पर हादसा, तेज...

Jaipur Accident: खरबास सर्किल के पास इस्कॉन मंदिर रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए। कार चालक मौके से फरार हो गया।

Jaipur Patrakar Colony Accident: जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने दोनों घायल युवकों को तुरंत नजदीकी रघुराज हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुरिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है.

थानाधिकारी ने बताया कैसे हुआ हादसा ?

थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने बताया कि शुक्रवार शाम 4.30 बजे इस्कान मंदिर खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मंडी में मजदूरी कर लौट रहे 3 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार राम करण (42) पुत्र हनुमान सहाय ,खोरी ,शाहपुरा निवासी, रमेश खोरी शाहपुरा निवासी व भीम नैनवा बूंदी निवासी उछलकर नीचे रोड पर आ गिरे। सड़क पर सिर टकराने से तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

1 की मौत 2 गंभीर घायल रैफऱ

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को रघुराज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक राम करण (42) पुत्र हनुमान सहाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमेश और भीम को नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जयपुरिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। मदन कड़वासरा ने बताया कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर स्विफ्ट कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Valsad Accident News: गुजरात के वलसाड में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular