Jaipur Car Fire: जयपुर में बुधवार रात चलती एक XUV कार में अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई. घटना से हड़कंप मच गया. कार सवार दंपति ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना बुधवार रात 10.30 बजे दुर्गापुरा पुलिया के पास होप अस्पताल के पास हुई. सूचना पर पहुंची बजाज नगर पुलिस ने दमकल की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया.
समय रहते कार से निकले दंपति
चलती कार से उठती आग की लपटें देखकर राहगीरों में दहशत का माहौल हो गया. कार रोक कर उसमें सवार पति-पत्नी ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है.
पुलिस ने घटना को लेकर दी ये जानकारी
पुलिस ने बताया रात करीब 10.30 बजे दुर्गापुरा पुलिया के पास होप अस्पताल के पास XUV कार में आग लग गई. कार सवार दंपति दुर्गापुरा की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते इंजन ने आग पकड़ ली.
ये भी पढ़ें: Jaipur में लगा एशिया का सबसे बड़ा स्टोनमार्ट, अब राजस्थान के पत्थरों की चमक दुनिया देखेगी




