Tuesday, February 10, 2026
HomePush NotificationJaipur Japanese Tourist Missing: रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 2 जापानी पर्यटक...

Jaipur Japanese Tourist Missing: रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 2 जापानी पर्यटक लापता, CCTV में पैदल जाते दिखे, टैक्सी ड्राइवर की रिपोर्ट पर तलाश शुरू

Jaipur Japanese Tourist Missing: जयपुर में घूमने आए दो जापानी पर्यटक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद लापता हो गए। उनके बैग टैक्सी में ही मिले। CCTV में दोनों को पैदल जाते देखा गया। पर्यटकों को आगे रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, आगरा और दिल्ली जाना था। अशोक नगर पुलिस तलाश में जुटी।

Jaipur Japanese Tourist Missing: जयपुर में घूमने आए 2 जापानी पर्यटकों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों पर्यटक टैक्सी चालक से खाना खाने की बात कहकर एक रेस्टोरेंट में गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। उनके बैग टैक्सी में ही रखे मिले। टैक्सी चालक की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पर्यटकों की तलाश शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज में पैदल जाते दिखे

अशोक नगर थानाधिकारी मोतीलाल ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों कों खंगाला है. फुटेज में दोनों पर्यटक रेस्टोरेंट में प्रवेश करने के करीब 5 मिनट बाद ही वहां से बाहर निकलते हुए और पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे किस दिशा में गए और कहां हैं, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

रणथंभौर, आगरा होते हुए लौटना था दिल्ली

पुलिस के मुताबिक, दोनों पर्यटकों को जयपुर में 2 रात रुकने के बाद रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान और आगरा होते हुए दिल्ली लौटना था. इसके लिए उन्होंने पहले से ही अपनी यात्रा की पूरी योजना तैयार कर रखी थी। लेकिन जयपुर में दोनों पर्यटक बिना बताए कहीं चले गए. पुलिस ने दोनों पर्यटकों की तलाश शुरू कर दी है.

टैक्सी ड्राइवर ने दी ये जानकारी

उत्तर प्रदेश के रहने वाले टैक्सी चालक पिंकेश के मुताबिक, 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक—हिबिक्की शिब्बा और युमा—टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आए थे। 7 फरवरी को वह उन्हें दिल्ली से जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल लेकर पहुंचा। इसके बाद देर शाम दोनों पर्यटक अशोक नगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की बात कहकर गए थे। उनके पास मोबाइल फोन थे, लेकिन चालक के पास उनके नंबर नहीं थे।

ड्राइवर 8 फरवरी की सुबह तक रेस्टोरेंट के बाहर उनका इंतजार करता रहा, लेकिन दोनों नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो चालक ने अशोक नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जिसके आधार पर जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाक का यू-टर्न, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी, आईसीसी ने इन मांगों को किया स्वीकार


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular