Sunday, February 1, 2026
HomePush Notification‘जागो इंडिया जागो’ और FPA इंडिया की पहल, निबंध लेखन और चित्रकला...

‘जागो इंडिया जागो’ और FPA इंडिया की पहल, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने का प्रयास

जयपुर में फेमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और मीडिया समूह जागो इंडिया जागो के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मानसरोवर स्थित विकास बाल निकेतन स्कूल में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रकृति और हरियाली जैसे विषयों पर रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।

जयपुर। फेमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया(FPA India) और मीडिया समूह जागो इंडिया जागो(Jago India Jago) के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानसरोवर स्थित विकास बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निबंध और रचनात्मक चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने निबंधों और रचनात्मक चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति से जुड़ाव, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरियाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति और सोच ने यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण को लेकर न केवल जागरूक है, बल्कि इसके संरक्षण के लिए गंभीर भी है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी छिपी प्रतिभा को एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है। बचपन से ही यदि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित की जाए, तो वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के सशक्त संवाहक बन सकते हैं।

सभी के प्रयास से सुरक्षित और हरित भविष्य संभव

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और आयोजकों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला.आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए तो एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण संभव है।

ये भी पढ़ें: Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 455 अंक फिसला, Nifty 25,600 के नीचे, इन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular