Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationIT Raid On Kanha Restaurant: जयपुर, मुंबई समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी,...

IT Raid On Kanha Restaurant: जयपुर, मुंबई समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी, 100 Cr की टैक्स चोरी का शक

IT Raid On Kanha Restaurant: आयकर विभाग ने राजस्थान के प्रसिद्ध कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर बड़े पैमाने पर छापेमारी कर जयपुर, मुंबई समेत 33 ठिकानों पर कार्रवाई की। जांच में 100 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। टीम को संदेह है कि काला धन लग्जरी होटलों में निवेश किया गया।

IT Raid On Kanha Restaurant: राजस्थान के मशहूर रेस्टोरेंट कान्हा पर आयकर विभाग की छापेमारी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है. बुधवार को सुबह शुरू हुई कार्रवाई अब एक बड़े टैक्स चोरी के नेटवर्क का खुलासा होने की ओर बढ़ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कान्हा ग्रुप के मालिक नटवरलाल के पास से 100 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं.

टैक्स चोरी के पैसों का आलीशान होटलों में इस्तेमाल

आईटी टीम ने जांच के दौरान सामने आया है कि टैक्स चोरी के पैसों का इस्तेमाल आलीशान होटलों में निवेश में किया गया. इसी कड़ी में आयकर विभाग की टीम ने जयपुर के 2 लग्जरी होटलों पर छापेमारी की है. जिसमें होटल ताज (आमेर), कुंदन वन(कूकस) पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच भारी निवेश के सबूत जुटाए जा रहे हैं.

कुल 33 ठिकानों पर छापेमारी की गई

आईटी विभाग ने छापेमारी को बेहद गोपनीय रखा था. बुधवार को कुल 33 ठिकानों पर दबिश दी गई. इसमें जयपुर में सबसे अधिक 26 ठिकानों, मुंबई के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर भी टीम ने डेरा डाल रखा है. इसके अलावा उदयपुर में 2 ठिकानों, श्रीगंगानगर, कोटा, करौली और हिंडौन में भी एक-एक ठिकाने कार्रवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें: Anil Ambani ED Summons: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी को ED ने फिर जारी किया समन, इस तारीख को होगी पूछताछ

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular