Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजराइली सेना ने ईरान के लोगों को चेतावनी जारी की है. इसमें ईरान के लोगों को अगले 12 घंटे तक ट्रेन (ईरानी समयानुसार रात 9 बजे तक) और रेलवे ट्रैक से दूर रहने के लिए कहा गया है. इसमें यह भी कहा गया है कि ट्रेनों और रेल पटरी के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान को खतरे में डाल सकती है.

इजराइली सेना की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि ईरानी समयानुसार रात 9 बजे तक ट्रेन का इस्तेमाल करने और उसमें सफर करनें से बचें. रेल पटरी के आसपास मौजूदगी आपके लिए खतरनाक हो सकती है. लोगों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे इन इलाकों से दूरी बनाए रखें.
संभावित सैन्य कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा
इस चेतावनी को संभावित सैन्य कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. जिसमें रेलवे नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है, जिससे लॉजिस्टिक्स और आवाजाही प्रभावित हो सकती है. यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल के दिनों में हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. यह चेतावनी इस बात का संकेत है कि आने वाले घंटों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ट्रंप ने ईरान को दिया था अल्टीमेटम
इससे पहले ट्रंप ईरान को धमकी देते हुए कहा था कि’अमेरिका पूरे देश पर एक ही रात में कब्जा किया जा सकता है और वह रात कल हो सकती है. उन्होंने कहा कि समझौता करने के लिए ईरान को दी गई मंगलवार रात 8 बजे की समय सीमा अंतिम है. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह या तो निर्धारित समयसीमा के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले या बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले का सामना करने के लिए तैयार रहे.
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप! बोले-‘मैं वहां बहुत पॉपुलर’



