Thursday, February 5, 2026
HomePush NotificationNigeria Islamic Militants Attack: नाइजीरिया में ISIS से जुड़े आतंकियों का कहर,...

Nigeria Islamic Militants Attack: नाइजीरिया में ISIS से जुड़े आतंकियों का कहर, 2 गांव पर हमला कर 162 लोगों को उतारा मौत के घाट

नाइजीरिया के क्वारा राज्य के वोरो और नुकु गांवों में हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर 162 लोगों की हत्या कर दी। सांसद मोहम्मद उमर बायो के अनुसार यह हाल के महीनों का सबसे घातक हमला है।

Nigeria Islamic Militants Attack: पश्चिमी नाइजीरिया के 2 गांवों पर हथियारबंद आतंकियों के हमले में 162 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद मोहम्मद उमर बायो ने बताया कि मंगलवार शाम को क्वारा राज्य के वोरो और नुकु गांवों को निशाना बनाकर हमले किए गए. उन्होंने बताया कि यह हमला नाइजीरिया में हाल के महीनों में हथियारबंद आतंकियों के सबसे घातक हमलों में से एक है. ये हमले इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी संगठन लकुरावा द्वारा किए गए हैं। हालांकि इन हमलों की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है.

क्वारा राज्य में रेड क्रॉस के सचिव अयोदेजी इमैनुअल बाबाओमो ने कहा कि संगठन उन सुदूर स्थानों पर पहुंचने में असमर्थ रहा है जहां कई लोग मारे गए. यह क्षेत्र राज्य की राजधानी से लगभग 8 घंटे की दूरी पर और नाइजीरिया की बेनिन के साथ लगती सीमा के निकट है.

वीडियों में दिखे खून से लथपथ शव और जलते हुए घर

स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित घटनास्थल के फुटेज में जमीन पर खून से लथपथ शव दिख रहे हैं जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हुए हैं, साथ ही जलते हुए घर भी दिखाई दे रहे हैं. राज्य के गवर्नर अब्दुल रहमान अब्दुल रजाक ने इस हमले को राज्य में हथियारबंद चरमपंथियों के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों के जवाब में आतंकवादी गुटों की हताशापूर्ण कार्रवाई बताया.

बता दें कि नाइजीरियाई सेना ने इससे पूर्व कहा था कि लकुरावा की जड़ें पड़ोसी देश नाइजर में हैं और 2023 के सैन्य तख्तापलट के बाद यह नाइजीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक सक्रिय हो गया है.

ये भी पढ़ें: Jaipur में सस्पेंड लेक्चरर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में SOG पर लगाए प्रताड़ना और पैसे मांगने के आरोप

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular