Monday, April 6, 2026
HomePush Notificationईरान में बड़ा झटका, अमेरिकी-इजरायल हमले में IRGC इंटेलिजेंस चीफ माजिद खादेमी...

ईरान में बड़ा झटका, अमेरिकी-इजरायल हमले में IRGC इंटेलिजेंस चीफ माजिद खादेमी की मौत

IRGC ने अपने इंटेलिजेंस प्रमुख माजिद खादेमी के निधन की पुष्टि की है। संगठन ने उनकी दशकों लंबी सेवा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान की सुरक्षा और इस्लामिक क्रांति की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। खादेमी विदेशी खतरों और घुसपैठ की साज़िशों के खिलाफ सक्रिय रहे और इंटेलिजेंस अभियानों में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।

IRGC Intelligence Chief Majid Khademi Death: नई दिल्ली/तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी के निधन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। संगठन ने बयान जारी कर उनकी दशकों लंबी सेवा को याद करते हुए कहा कि खादेमी ने देश की सुरक्षा और इस्लामिक क्रांति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, खादेमी ने इंटेलिजेंस और सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई और विदेशी खतरों तथा घुसपैठ की साज़िशों के खिलाफ लगातार सक्रिय रहे।

IRGC ने उन्हें एक समर्पित और प्रभावशाली अधिकारी बताया, जिन्होंने करीब आधी सदी तक इस्लामिक गणराज्य की सेवा की। IRGC ने उनके रिकॉर्ड को आने वाले वक्त की इंटेलिजेंस पीढ़ियों के लिए ‘स्थायी और शिक्षाप्रद’ बताया है। तेहरान ने ईरान की सुरक्षा को अस्थिर करने की कोशिशों के खिलाफ लगातार सतर्क रहने का संकल्प लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 5 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दावा किया कि तेहरान के कई शीर्ष सैन्य नेताओं को ‘खात्मा’ कर चुके है। उन्होंने इसे ईरानी राजधानी पर किया गया एक ‘बड़ा हमला’ बताया। इस पोस्ट के साथ एक मिनट सात सेकंड का एक वीडियो भी था, जिसमें कथित तौर पर धमाकों से आसमान रोशन होता दिख रहा था। यह पोस्ट पश्चिम एशिया में तेज़ी से बढ़ रही दुश्मनी और संघर्ष के अगले चरण को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच आया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular