Tuesday, March 17, 2026
HomePush NotificationIsrael Iran Conflict : इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा- हवाई हमले...

Israel Iran Conflict : इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा- हवाई हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत

इजराइल के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि रातभर के हमले में अली लारीजानी और बासिज प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी मारे गए। इससे पहले हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का भी दावा किया गया था।

Israel Iran Conflict : यरूशलम। इजराइल के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी सेना ने रात भर किए गए हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराया है। इजराइल काट्ज ने हमले में लारीजानी की मौत का दावा किया। इजराइली सेना ने यह भी दावा किया कि उसने रिवॉल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को भी मार गिराया है। इससे पहले, 28 फरवरी को हुए हमले में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

इजरायल ने किया अली लारिजानी मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के वरिष्ठ नेता और सिक्यॉरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारिजानी की बीती रात ईरान में हुए इज़रायली हवाई हमले में मौत हो गई। इज़रायली सेना (आईडीएफ) ने भी पुष्टि की है कि हमले में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारिजानी को निशाना बनाया गया था। आखिरी बार लारिजानी को 13 मार्च को सार्वजनिक तौर पर देखा गया था।

इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को इज़रायल ने रातभर चले हमले में मार गिराया। आईडीएफ ने यह भी बताया कि एक अन्य हमले में बासिज अर्धसैनिक बल के कमांडर गुलाम रज़ा सुलेमानी मारे गए। अभी तक ईरान की तरफ से लारिजानी और सुलेमानी के मारे जाने की खबर पर किसी तरह का बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।

इजरायली सेना ने किया टारगेटेड हमला

इज़रायली सेना ने मंगलवार को कहा, ”सैन्य खुफिया की सटीक जानकारी के आधार पर वायुसेना ने कल तेहरान के बीचों-बीच एक टारगेटेड हमला किया जिसमें पिछले छह सालों से बासिज यूनिट के कमांडर रहे गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया गया। बासिज यूनिट, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अर्धसैनिक मिलिशिया है। इज़रायली अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में ईरान के वरिष्ठ अधिकारी अली लारिजानी को भी निशाना बनाया गया।

ईरान ने तेज किए हमले

खबरों की माने तो ईरान ने पश्चिम एशिया में अपने हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार (17 मार्च) को तेहरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए रॉकेट और कम से कम पांच ड्रोन दागे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इराकी सुरक्षा सूत्रों ने इस हमले को यूएस-इजरायल-ईरान तनाव की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे तेज हमला बताया है। हमले के दौरान कई धमाकों की आवाज सुनी गई और अमेरिकी C-RAM डिफेंस सिस्टम ने कुछ ड्रोन को मार गिराया। हालांकि एक ड्रोन दूतावास परिसर के अंदर गिरा जिससे आग और धुआं उठता देखा गया। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और तेल सुविधाओं को भी निशाना बना रहा है जिससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

ईरान से हमले की आशंकाओं के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान से संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए उसने अपना हवाई क्षेत्र फिर से बंद कर दिया है। यूएई के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि यह बंद अस्थायी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular