Friday, June 20, 2025
HomePush NotificationIran Israel War : जंग के बीच ईरान का बड़ा फैसला, एयरस्पेस...

Iran Israel War : जंग के बीच ईरान का बड़ा फैसला, एयरस्पेस खोला, आज 1000 भारतीय लौटेंगे वतन

Iran Israel War: ईरान और इजरायल जंग अब भयानक हो गया है। इन जंग में दोनों देश एक-दूसरे के मिसाइल दाग रहे है। जिसकी वजह से वहां रह रहे आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

Iran Israel War : ईरान और इजरायल के बीच जंग अब भयानक हो गई है, 8 दिन से जारी इस जंग में दोनों देश एक-दूसरे ऊपर हवाई हमले और मिसाइल अटैक कर रहे है। जिसकी वजह से वहां रह रहे आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। युद्ध के हालातों को देखते हुए ईरान ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया था।

1 हजार भारतीय नागरिक ईरान से दिल्ली पहुंचे

लेकिन इस बीच भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है। ईरान ने मानवीय आधार पर भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस खोल दिया है। आज (शुक्रवार) की रात को लगभग 1,000 भारतीय नागरिक ईरान से दिल्ली पहुंचेंगे। यह निकासी ईरान के मशहद शहर से चार्टर्ड उड़ानों के जरिए की जा रही है।

स्थानीय ईरानी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि जो भी भारतीय नागरिक स्वेच्छा से देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बावजूद, ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे 2 दिन पहले भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की थी। इस विशेष राहत अभियान का उद्देश्य है ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाना है। इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे सैन्य हमलों के कारण पूरे मध्य पूर्व में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है।

ईरान ने भारत से ये बड़ी अपील

ईरान ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों की निंदा करे। ईरान ने यह बात भी कही है कि यदि भारत ऐसा नहीं करता है तो वह हमला करने वालों को प्रोत्साहन देगा, जो दूसरे को हीन समझते हैं। इजरायल खुद को पीड़ित बताकर हमलों को अजांम दे रहा है।

भारत में ईरानी मिशन के वरिष्ठ अधिकारी का बयान

भारत में ईरानी मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद हुसैनी ने ईरान-इज़रायल तनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान ने हालिया हमले के जरिए अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, जिससे इजरायल भी हैरान रह गया। उन्होंने कहा, यह संघर्ष सिर्फ ईरान और इज़रायल तक सीमित नहीं रहेगा। “इस टकराव का असर पड़ोसी देशों और भारत जैसे मित्र देशों के हितों पर भी पड़ेगा। यह एक ऐसा संकट है, जिससे हर कोई प्रभावित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular