Friday, June 20, 2025
HomePush Notificationiran israel conflict: ईरानी कमांडर के दावे ने बढ़ाई इजरायल-अमेरिका की चिंता,...

iran israel conflict: ईरानी कमांडर के दावे ने बढ़ाई इजरायल-अमेरिका की चिंता, कहा- हमारे न्यूक्लियर मैटेरियल सुरक्षित

ईरान और इजरायल के बीच भयानक जंग छिड़ी हुई है। दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे है। इसी बीच ईरान पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई का दावा है कि हमारा परमाणु मटेरियल पूरी तरह सुरक्षित है।

iran israel conflict: ईरान और इजरायल के बीच आज युद्ध का 8वां दिन है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे है। इस युद्ध में अब तक ईरान 600 और इजराइल के 25 लोग मारे जा चुके है। इसी बीच ईरान पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई का दावा है कि हमारा परमाणु मटेरियल पूरी तरह सुरक्षित है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसिन रेजाई ने एक टीवी इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बावजूद ईरान का संवर्धित परमाणु मटेरियल पूरी तरह सुरक्षित है और उसे पहले ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

हमारे न्यूक्लियर मैटेरियल सुरक्षित : ईरानी कमांडर

रेजाई ने कहा, भले ही इजरायल यह समझ रहा है कि उसने हमारी न्यूक्लियर साइट्स को तबाह कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि हमने पहले ही वहां से सारा परमाणु मटेरियल हटा लिया था। उन्होंने खुलासा किया कि ईरान को मार्च में ही इस संभावित युद्ध का आभास हो गया था और उसी समय आवश्यक कदम उठा लिए गए थे।

पूर्व कमांडर के मुताबिक, इजरायली हमलों का मुख्य निशाना नतांज, इस्फहान, खानदाब और अराक जैसे प्रमुख परमाणु केंद्र थे, लेकिन इन सभी जगहों से संवर्धित यूरेनियम को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। उन्होंने इजरायल की रणनीति को गंभीर भूल करार दिया। रेजाई ने कहा कि अब कोई भी युद्ध विराम नए सिरे से युद्ध की ओर ले जाएगा। हमें दुश्मन को जो इस समय कमजोर स्थिति में है, युद्ध विराम के जरिए फिर से सक्रिय होने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। हमारी सैन्य क्षमता का अब तक केवल 30% ही उपयोग हुआ है। हम चरणबद्ध तरीके से युद्ध को आगे बढ़ा रहे हैं।

यूरेनियम संवर्धन क्या है?

यूरेनियम संवर्धन क्या है, परमाणु बम में कैसे होता है इसका इस्तेमाल? पिछले हफ्ते के उत्तरार्ध में इजराइल ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों नतांज, इस्फहान और फोर्डो को निशाना बनाया, जिसमें कई ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ये ठिकानें बहुत ज्यादा मजबूत और ज्यादातर जमीन की गहराई में बंकर में बने हुए हैं। हमले में इन ठिकानों को हुए नुकसान को लेकर विरोधाभासी खबरें आ रही हैं।

नतांज और फोर्डो वे ठिकाने हैं जहां पर ईरान यूरेनियम संवर्धित करता है जबकि इस्फहान कच्चा माल उपलब्ध कराता है, इसलिए इन स्थलों को कोई भी क्षति ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को सीमित कर देगी। लेकिन यूरेनियम संवर्धन वास्तव में क्या है और यह चिंता का विषय क्यों है? यूरेनियम को संवर्धित करने का क्या मतलब है, यह समझने के लिए आपको यूरेनियम आइसोटोप और अणु विखंडन प्रतिक्रिया में उसको विभाजित करने के बारे में थोड़ा जानना होगा।

परमाणु हथियार बनाने के लिए कितना संवर्धित यूरेनियम चाहिए?

विस्फोटक श्रृंखला अभिक्रिया के लिए यूरेनियम-235 को उस स्तर से कहीं अधिक सांद्रित करने की आवश्यकता होती है, जिसका उपयोग हम बिजली या दवाइयां बनाने वाले परमाणु रिएक्टर में करते हैं। तकनीकी रूप से, परमाणु हथियार नमूने में 20 प्रतिशत यूरेनियम-235 (जिसे ‘अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम’ के रूप में जाना जाता है) से बनाया जा सकता है, लेकिन जितना अधिक यूरेनियम संवर्धित होगा, हथियार उतना ही छोटा और हल्का हो सकता है। परमाणु हथियार वाले देश लगभग 90 प्रतिशत संवर्धित ‘हथियार-श्रेणी’ यूरेनियम का उपयोग करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अनुसार, ईरान ने बड़ी मात्रा में यूरेनियम को 60 प्रतिशत तक संवर्धित किया है। इस प्रकार यूरेनियम 235 को 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत संवर्धित करना वास्तव में उस प्रारंभिक 60 प्रतिशत तक पहुंचने से कहीं ज्यादा आसान है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूरे नमूने में यूरेनियम-238 का स्तर कम होता जाता है। यही कारण है कि माना जा रहा है कि ईरान द्वार परमाणु हथियार बनाने का अत्यधिक खतरा है। इसीलिए यूरेनियम संवर्धन के लिए सेंट्रीफ्यूज तकनीक को गुप्त रखा जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular