Sunday, April 5, 2026
HomePush Notificationअमेरिका ने अपने लापता पायलट को बचाया, ट्रंप ने बताया कैसे किया...

अमेरिका ने अपने लापता पायलट को बचाया, ट्रंप ने बताया कैसे किया सर्च एंड रेस्क्यू ?

Iran US War Update: ईरान द्वारा अमेरिकी F-15E विमान गिराए जाने के बाद लापता दूसरे पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पायलट घायल है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। वह ईरान के पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ था।

Iran US War Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान द्वारा लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद से लापता दूसरे अमेरिकी पायलट को बचा लिया गया है. विमान के चालक दल का यह सदस्य शुक्रवार से लापता था, जब ईरान ने अमेरिकी F-15 ई स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था. चालक दल के एक अन्य सदस्य को पहले ही बचा लिया गया था.

लापता पायलट का सफल रेस्क्यू

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बताया ईरान ने अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। तब लापता एक पायलट को बचा लिया गया है. इस विमान में मौजूद दूसरे चालक दल के सदस्य को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था. राष्ट्रपति के मुताबिक, बचाया गया पायलट घायल जरूर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह जल्द ठीक हो जाएगा. उन्होंने बताया कि पायलट ने ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाके में शरण ली हुई थी.

बड़े स्तर पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस मिशन में दर्जनों विमान शामिल थे और अमेरिकी सेना लगातार 24 घंटे उसकी लोकेशन पर नजर रखे हुए थी. पूरी योजना बेहद सावधानी से तैयार की गई थी, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया.

ईरान ने 2 अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया

गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका ने ईरान को चकनाचूर कर दिया है और युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देगा. इसके दो दिन बाद ईरान ने 2 अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया. जिसमें पहला विमान F-15 ई विमान था. दूसरा गिराया गया विमान अमेरिकी ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट था. F-15 ई विमान के गिरने के बाद अमेरिका ने तेजी से खोज और बचाव अभियान चलाया, जो ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद के पहाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित था.

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, मूडीज ने भारत की विकास दर का अनुमान घटाया, महंगाई दर बढ़ने का खतरा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular