Tuesday, March 31, 2026
HomePush NotificationIran War Today :' अमेरिका जल्द ही अपने मकसद में सफल होने...

Iran War Today :’ अमेरिका जल्द ही अपने मकसद में सफल होने वाला है’, मार्को रुबियो का दावा

Marco Rubio On Iran War: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका जल्द ही अपने सैन्य और रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण या टोल सिस्टम लागू करने नहीं करने देगा।

Marco Rubio On Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह का नियंत्रण या ‘टोलिंग सिस्टम’ लागू करने की अनुमति नहीं देगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका आने वाले कुछ ही हफ्तों में अपने सैन्य और रणनीतिक उद्देश्यों को हासिल कर सकता है.

हॉर्मुज पर नियंत्रण की कोशिश बर्दाश्त नहीं

एक इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जा करने की धमकी वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘यह नहीं होने दिया जाएगा. राष्ट्रपति के पास इसे रोकने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं.’ रुबियो के मुताबिक, अमेरिकी कार्रवाई ने ईरान की नौसेना व रक्षा औद्योगिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है.

ईरान की सैन्य क्षमता पर बड़ा प्रहार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और नौसेना को बड़े पैमाने पर नष्ट कर रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में ईरान ड्रोन या मिसाइल बनाने की स्थिति में न रहे.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि ईरान को अगले दो वर्षों तक अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने दी जाती, तो यह दुनिया के लिए “अस्वीकार्य जोखिम” बन सकता था। ऐसे में इस खतरे को अभी ही रोकना जरूरी था.

‘समस्या नेतृत्व है, जनता नहीं’

रुबियो ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वे अद्भुत हैं, लेकिन असली समस्या वहां का नेतृत्व है. उन्होंने संकेत दिया कि यदि भविष्य में अधिक तर्कसंगत सोच वाले लोग सत्ता में आते हैं, तो इससे पूरी दुनिया को फायदा होगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हर संभावित स्थिति के लिए तैयार रहना होगा.

‘अमेरिका जल्द हासिल कर लेगा लक्ष्य’

रुबियो ने विश्वास जताया कि अमेरिका महीनों के बजाय कुछ ही हफ्तों में अपने लक्ष्य हासिल कर लेगा. उनका कहना है कि मौजूदा कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट है-हॉर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह का खतरा पैदा होने से रोकना और वैश्विक स्थिरता बनाए रखना. यह बयान संकेत है कि अमेरिका इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है और ईरान की किसी भी आक्रामक रणनीति का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला, ईरान का दावा- डिफेंस सिस्टम किया ध्वस्त


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular