Iran US War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अपने खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिका लगातार अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाता जा रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, USS त्रिपोली पर सवार होकर 3500 मरीन सैनिक क्षेत्र में पहुंच गए हैं. उनके साथ बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान और हथियार भी भेजे गए हैं. इससे स्पष्ट है कि अमेरिका किसी भी संभावित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहता है.
क्षेत्र में अमेरिका के 50 हजार सैनिक मौजूद
इस क्षेत्र में 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, कई युद्धपोत और करीब 50,000 सैनिक पहले से तैनात हैं. ऐसे में USS Tripoli की तैनाती को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अमेरिका हर संभावित स्थिति के लिए खुद को तैयार कर रहा है.
USS ट्रिपोली पर आधुनिक हथियार और विमान
USS ट्रिपोली पर ट्रांसपोर्ट और हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले कई तरह के विमान और वॉर डिवाइस मौजूद हैं. यह एक आधुनिक एम्फीबियस असॉल्ट शिप है और करीब दो सप्ताह पहले यह जहाज जापान में तैनात था.
U.S. Sailors and Marines aboard USS Tripoli (LHA 7) arrived in the U.S. Central Command area of responsibility, March 27. The America-class amphibious assault ship serves as the flagship for the Tripoli Amphibious Ready Group / 31st Marine Expeditionary Unit composed of about… pic.twitter.com/JFWiPBbkd2
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 28, 2026
यह एम्फीबियस फोर्स समुद्री युद्ध अभियानों के साथ-साथ जमीनी हमलों को अंजाम देने में भी सक्षम होती है. ऐसी टुकड़ियों का उपयोग तेजी से तैनाती वाले मिशनों के लिए किया जाता है, जिनमें रणनीतिक क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित करना, नागरिकों को सुरक्षित निकालना (इवैक्युएशन) और तटीय लक्ष्यों पर हमले करना शामिल है.
सैन्य गतिविधि से तनाव और बढ़नें की आशंका
पहले से जारी संघर्ष के बीच इस तरह की सैन्य गतिविधियां हालात को और गंभीर बना सकती हैं. आशंका जताई जा रही है कि यदि तनाव कम नहीं हुआ, तो यह संघर्ष और व्यापक रूप ले सकता है. फिलहाल दुनिया की नजर इस क्षेत्र पर टिकी हुई है, क्योंकि इसका असर वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति दोनों पर पड़ सकता है.



