Thursday, April 9, 2026
HomePush Notificationईरान और अमेरिका की इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस, पाकिस्तान में ईरान के...

ईरान और अमेरिका की इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस, पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने वार्ता से जुड़ा ट्वीट किया डिलीट

Iran US Peace Talks: ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर अनिश्चितता बढ़ गई है। पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रजा अमीरी ने इस्लामाबाद वार्ता से जुड़ा ट्वीट पहले किया और फिर हटा दिया, जिससे सस्पेंस गहरा गया। पहले उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के वार्ता में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन ट्वीट हटने से स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Iran US Peace Talks: ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रजा अमीरी ने इस्लामाबाद वार्ता से जुड़ा अपना ट्वीट अचानक हटा दिया, जिससे वार्ता को लेकर अनिश्चितता, सस्पेंस और बढ़ गया है. दरअसल रजा अमीरी ने सुबह ट्वीट कर दावा किया था कि इजराइल द्वारा कथित सीजफायर उल्लंघन के बावजूद ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचेगा और शांति वार्ता में हिस्सा लेगा. ट्वीट में इजराइल पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप भी लगाया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद यह ट्वीट हटा लिया गया. दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद यह वार्ता बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो शुक्रवार को होनी है. इस पहल को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है.

पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने की वार्ता में भागीदारी की पुष्टि

इससे पहले पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस वार्ता में भागीदारी की पुष्टि करते हुए लिखा- इजराइल द्वारा कथित युद्धविराम उल्लंघनों ने ईरानी जनता के बीच शांति वार्ता को लेकर संदेह पैदा कर दिया है. इसके बावजूद ईरान इस पहल को गंभीरता से ले रहा है और 10 बिंदुओं के प्रस्ताव के आधार पर बातचीत करेगा.

इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच होगी बातचीत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमंत्रित किया है, ताकि बातचीत के जरिए स्थायी समाधान तलाशा जा सके. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई है.

जेडी वेंस कर सकते अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भी इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि उनके आगमन का समय अभी स्पष्ट नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर सकते हैं.

जंग में मारे जा चुके ईरान के कई शीर्ष कमांडर

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया था. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष कमांडरों की मौत हो गई थी. जवाब में ईरान ने भी तगड़ा पलटवार किया, जिससे पूरा खाड़ी क्षेत्र संघर्ष की चपेट में आ गया. अब सबकी नजरें शुक्रवार को होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि मध्य-पूर्व में तनाव घटेगा या टकराव और बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: दुबई में पकड़ा गया हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत, भारत लाने के लिए एजेंसियां सक्रिय, खुल सकते कई बड़े राज


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular