Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ईरान ने भारत के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने की इजाजत दे दी है. भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को भी हॉर्मुज से गुजरने की परमिशन मिल गई है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस बात की जानकारी दी.
ईरान के वाणिज्य दूतावास की तरफ से कही गई ये बात
मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान जैसे दोस्त देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की इजाज़त दी है.
#Iran FM Abbas #Araghchi: We permitted passage through the Strait of #Hormuz for friendly nations including China, Russia, India, Iraq, and Pakistan. pic.twitter.com/RvLtiwYB4v
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 25, 2026
‘मित्र देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुला’
ईरान इससे पहले भी यह बात साफ कर चुका है कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पूरी तरह से बंद नहीं है. यह रास्ता मित्र देशों के लिए खुला है. सिर्फ उन्हीं के लिए बंद है जो देश ईरान के खिलाफ हैं. बाकि देशों को कुछ शर्तों के साथ वहां से गुजरने की इजाजत दी जा रही है.
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ हार्मुज
बता दें कि ईरान ने फारस की खाड़ी को शेष विश्व से जोड़ने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है और कहा है कि शत्रु देशों को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति है, लेकिन जहाजों पर हमलों ने लगभग सभी टैंकर यातायात को रोक दिया है. वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है.
ये भी पढ़ें: Bangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 23 लोगों की मौत



