Iran Israel US War: ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने एक बयान जारी किया है जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. IRGC की तरफ से बयान में कहा गया है कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं तो हम उन्हें ढूंढकर मारेंगे.
‘हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे’
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपनी वेबसाइट सेपाह पर बयान में कहा, ‘अगर बच्चों की जान लेने वाला यह अपराधी जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे.’ एक अन्य मैसेज में आईआरजीसी के कमांडरों ने कहा कि 28 फरवरी को अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या ऐसा अपराध है, जिसका हिसाब बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी जान देकर चुकाना होगा.
कैसे फैली नेतन्याहू की मौत की अफवाह
बता दें कि यह सब कुछ बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो मैसेज सामने आने के बाद शुरू हुआ था. यह वीडियो मैसेज 13 मार्च को पोस्ट किया गया था. जिसमें वीडियो के एक फ्रेम में उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को AI या डीपफेक बताया और कहा कि यह असली नेतन्याहू नहीं हैं. इसके बाद यह अफवाह भी फैलने लगी कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई है या वे जर्मनी भाग गए हैं. हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर इन सभी दावों को फर्जी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस्फान में हमले में 15 लोगों की मौत की खबर
इधर ईरान इस्फहान में फैक्ट्रियों और सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में 15 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है. इस्फहान ईरान के सबसे बड़े शहरों में से एक है और यहां कई औद्योगिक तथा सैन्य परिसर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि हमलों में इन फैक्ट्रियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है.




