Wednesday, March 4, 2026
HomeNational NewsIran Israel War Day 5: तेहरान में धमाकों की आवाजें, ईरान ने...

Iran Israel War Day 5: तेहरान में धमाकों की आवाजें, ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें; कई देशों में बढ़ा तनाव

Iran Israel War: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी युद्ध पांचवें दिन और तेज हो गया है। बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Iran Israel War: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी युद्ध पांचवें दिन और तेज हो गया है। बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। वहीं इजराइल ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा।

तेहरान में सुबह सुने गए धमाके

दुबई। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक बुधवार सुबह तेहरान के आसपास कई विस्फोट हुए। हालांकि इन धमाकों के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण पश्चिम एशिया में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।

ईरान ने दागीं दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें

इजराइल ने दावा किया है कि ईरान ने उसके कई इलाकों को निशाना बनाते हुए दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि इजराइल की हवाई रक्षा प्रणाली ने इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। संघर्ष शुरू होने के बाद से इजराइल में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

लेबनान में भी इजराइल के हमले

इजराइल ने कहा कि हिजबुल्ला के लड़ाकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसने लेबनान के कई ठिकानों पर हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार बालबेक शहर में एक रिहायशी इमारत पर इजराइली हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

ईरान में अब तक करीब 800 लोगों की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि यह युद्ध कई हफ्तों या उससे अधिक समय तक जारी रह सकता है। इस संघर्ष में अब तक ईरान में लगभग 800 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि जिन लोगों को ईरान के संभावित भविष्य के नेता के रूप में देखा जा रहा था, उनमें से कई मारे जा चुके हैं।

अमेरिकी दूतावासों पर ड्रोन हमले

संघर्ष के बीच सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को भी निशाना बनाया गया। इन स्थानों पर ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कुवैत में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की पहचान जारी

अन्य घटनाक्रम में अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’ ने रविवार को कुवैत में एक कमान सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के चार सैनिकों की पहचान जारी की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular