Thursday, March 5, 2026
HomePush NotificationIran Israel War: पश्चिम एशिया में जंग का छठा दिन, ईरान ने...

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में जंग का छठा दिन, ईरान ने इजराइल पर किए मिसाइल हमले

Iran और Israel के बीच जारी जंग छठे दिन और तेज हो गई। ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमले किए, जबकि जवाब में इजरायली सेना ने Lebanon में ईरान समर्थित Hezbollah के ठिकानों पर हमले किए। संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में जंग का छठा दिन है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान ने गुरुवार तड़के इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइल दागीं. यह हमला अमेरिकी पनडुब्बी के एक ईरानी युद्धपोत को डुबोने की घटना के बाद हुआ. इसके साथ ही ईरान ने पूरे क्षेत्र में सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी भी दी है. उधर दूसरी तरफ इजरायली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसने Lebanon में ईरान समर्थित Hezbollah चरमपंथी समूह को निशाना बनाते हुए नए हमले शुरू करने के बारे में जानकारी दी.

खामेनेई के लिए आयोजित शोक समारोह स्थगित

इससे पहले अमेरिका और इजराइल ने बुधवार को ईरान के सुरक्षा बलों और प्रशासनिक संस्थानों को निशाना बनाते हुए बमबारी तेज कर दी थी. ईरान पर हमलों की तीव्रता इतनी भीषण थी कि सरकारी टेलीविजन ने घोषणा की कि संघर्ष की शुरुआत में मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए आयोजित शोक समारोह को स्थगित करना होगा. अयातुल्ला अली खामेनेई के पूर्ववर्ती अयातुल्ला रुहोल्ला खोमैनी के अंतिम संस्कार में 1989 में लाखों लोग शामिल हुए थे.

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान के प्रमुख नेतृत्व, मिसाइल भंडार और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए युद्ध की शुरुआत की और यह संकेत दिया कि उनका लक्ष्य ईरान में सरकार को गिराना है सटीक लक्ष्य और समयसीमा में बार-बार बदलाव के कारण इस युद्ध के अनिश्चित काल तक जारी रहने की आशंका है.

ट्रंप ने की अमेरिकी सेना की तारीफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन के लिए बुधवार को अमेरिकी सेना की प्रशंसा की. वहीं, अमेरिकी सीनेट में उनके सहयोगी रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का साथ दिया और युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया.

ईरान ने कई देशों के खिलाफ खोला मोर्चा

संघर्ष बढ़ने के साथ ही ईरान ने बहरीन, कुवैत और इजराइल पर हमले किए. तुर्किये ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को तुर्किये के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया. अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में ईरान में 1,000 से अधिक, लेबनान में 70 से अधिक और इजराइल में लगभग 12 लोग मारे गए हैं. युद्ध ने दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है, अंतरराष्ट्रीय नौवहन बाधित हुआ है जबकि पश्चिम एशिया में लाखों यात्रियों को फंसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Semifinal: T20 World Cup के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगे इंग्लैंड और टीम इंडिया, जानें किसका पलड़ा भारी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular