Sunday, April 5, 2026
HomePush Notificationईरान ने पायलट के रेस्क्यू में लगे C-130 एयरक्राफ्ट, 2 हेलीकॉप्टर को...

ईरान ने पायलट के रेस्क्यू में लगे C-130 एयरक्राफ्ट, 2 हेलीकॉप्टर को मार गिराने का किया दावा, जानें क्या बोला अमेरिका ?

Iran Israel US War: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू मिशन में लगे C-130 विमान को मार गिराया है. यह कार्रवाई इस्फहान क्षेत्र में होने का दावा किया गया है. हालांकि अमेरिका ने इस दावे का खंडन कर दिया है.

Iran Israel US War: ईरान ,इजराइल अमेरिका के बीच चल रही जंग हर दिन गुजरने के साथ घातक होती जा रही है. ईरान लगातार अमेरिकी विमानों को निशाना बना रहा है. इस बीच ईरान की सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड(IRGC)ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने F-15 E फाइटर जेट के पायलट के रेस्क्यू में लगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट C-130 को मार गिराया है.

मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कही ये बात

ईरानी अधिकारियों का दावा है उन्होंने पायलट के रेस्क्यू मिशन में लगे C-130 को इस्फहान में मार गिराया है. मुंबई स्थित ईरानी काउंसुलेट ने कहा कि कुछ देर पहले, पुलिस स्पेशल फोर्स यूनिट की जोरदार फायरिंग में अमेरिका का C-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट तबाह हो गया.

C-130 और 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराने का दावा

खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार ईरानी सशस्त्र बलों ने जिन विमानों को मार गिराने का दावा किया है, उनमें एक C-130 सैन्य परिवहन विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर शामिल हैं. इससे पहले रविवार को ईरानी सेना ने यह भी दावा किया था कि उसी प्रांत में एक इजरायली ड्रोन को भी मार गिराया गया है.

अमेरिका ने किया C-130 गिराने के दावे का खंडन

इस्फहान में अमेरिकी विमान C-130 गिराए जाने वाले दावे को अमेरिका ने पूरी तरह गलत बताया है. अमेरिका अधिकारियों का कहना है कि इन फाइटर जेट्स में कुछ कमी आ गई थी या अमेरिकी फोर्स ने इस नष्ट कर दिया है. साथ ही यह भी कहा कि ये एक्शन विमानों को ईरान के हाथ पड़ने से बचाने के लिए किया गया.

ट्रंप ने किया था लापता पायलट के सुरक्षित रेस्क्यू का ऐलान

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बताया ईरान ने अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। तब लापता एक पायलट को बचा लिया गया है. इस विमान में मौजूद दूसरे चालक दल के सदस्य को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था. राष्ट्रपति के मुताबिक, बचाया गया पायलट घायल जरूर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह जल्द ठीक हो जाएगा. उन्होंने बताया कि पायलट ने ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाके में शरण ली हुई थी.

ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में ‘गारनेट माफिया’ का पर्दाफाश, आरोपी ने खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताकर की वसूली, 4 गिरफ्तार


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular