Thursday, March 12, 2026
HomePush NotificationIran Israel US War: अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर इराकी जलक्षेत्र...

Iran Israel US War: अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर इराकी जलक्षेत्र में हमला, एक भारतीय की मौत, सामने आया Video

Iran Israel US War: ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर सुसाइड बोट से हमला हुआ। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि चालक दल के 27 अन्य सदस्यों को बचाकर बसरा ले जाया गया।

Iran Israel US War: अमेरिका- ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के कारण तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया जा रहा है. ऐसा ही एक हमला इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हुआ है. सुसाइड बोट से किए गए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.

हमले में एक भारतीय की मौत, 27 को बचाया

सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी स्वामित्व वाले और मार्शल आइलैंड ध्वज वाले तेल टैंकर SafeSea Vishnu पर इराक के जलक्षेत्र के भीतर खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास एक ईरानी सुसाइड बोट ने हमला किया था. हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है जिसका नाम अभी उजागर नहीं किया गया है. जबकि तेल टैंकर पर सवार चालक दल के अन्य सदस्यों और कर्मियों, कुल 27 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें बसरा ले जाया गया है.

भारत सरकार से हमले की निंदा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

‘सेफसी’ के करीबी सूत्रों ने बताया कि कंपनी इस हमले में भारतीय नागरिक की मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी है. उसने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में जहाजों पर सवार चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

वैश्विक स्तर पर नाविकों में भारतीयों की संख्या 15% से अधिक

सूत्रों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की कि वैश्विक स्तर पर नाविकों में भारतीयों की संख्या 15 प्रतिशत से अधिक है इसलिए ईरान चाहे जिस भी जहाज को निशाना बनाए, भारतीय नागरिक अप्रत्यक्ष रूप से निशाना बनेंगे.

सेफसी विष्णु’ का निर्माण 2007 में हुआ था

‘वेसल फाइंडर’ वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा ‘सेफसी विष्णु’ का निर्माण 2007 में हुआ था और वर्तमान में यह मार्शल द्वीप समूह के ध्वज के तहत संचालित होता है. इसका सकल टन भार 42010 टन और ‘डेडवेट’ टन भार 73976 टन है. ‘डेडवेट’ टन भार (डीडब्ल्यूटी) किसी जहाज का वह अधिकतम भार है जिसे वह चालक दल सहित कार्गो, ईंधन, ताजे पानी, राशन और अन्य सामग्री को सुरक्षित रूप से वहन कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Udaipur ACB Action: एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर पुलिस कांस्टेबल, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ASI समेत 3 फरार

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular