Tuesday, March 17, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIPL 2026: KKR को बड़ा झटका, IPL के अधिकतर मैचों से बाहर...

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, IPL के अधिकतर मैचों से बाहर रहेगा ये स्टार गेंदबाज, जानिए आखिर क्या है वजह

Kolkata Knight Riders को Indian Premier League 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज Harshit Rana चोट के कारण अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। राणा घुटने की सर्जरी के बाद फिलहाल रिहैबिलिटेशन में हैं और BCCI ने उनकी वापसी की कोई समयसीमा तय नहीं की है।

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है. उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. KKR के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण IPL के ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं. हर्षित पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से फिलहाल उबर रहे हैं. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है.

रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हर्षित राणा

राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. वह अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजर रहे हैं और BCCI की चिकित्सा टीम ने उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है. उस अभ्यास मैच में एक ओवर फेंकने के बाद राणा को चोट लग गई थी. उन्हें इसके लिए सर्जरी करानी पड़ी जिससे वह टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने इस टूर्नामेंट का केवल एक मैच (अमेरिका के खिलाफ) खेला था.

खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही KKR

राणा ने रविवार को BCCI नमन पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था. राणा की अनुपस्थिति 3 बार की IPL चैंपियन KKR के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी, जो पहले से ही कई खिलाड़ियों की फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रही है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध है.

BCCI के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान भी बाहर

भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल की शुरुआत में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक संबंधों के मद्देनजर BCCI ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया जिससे KKR को इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अनुबंधित किया है. मुजरबानी ने IPL में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था जहां वह इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. KKR की टीम बुधवार से अपना अभ्यास सत्र शुरू करेगी. उसका पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular