Monday, March 16, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIPL 2024 : कोच मार्क बाउचर ने बताया कि मुंबई इंडियन्स ने...

IPL 2024 : कोच मार्क बाउचर ने बताया कि मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा को कप्तानी से क्यों हटाया? जानें यहां पर क्यों सौंपी गई हार्दिक पांड्या को कप्तानी

केपटाउन। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने बताया कि रोहित शर्मा को बल्लेबाज के तौर पर स्वछंद होकर खेलने की आजादी देने के लिए टीम की कप्तानी से हटाने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। रोहित का आईपीएल के पिछले दो सत्र में प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। आईपीएल इतिहास में सबसे चर्चित ‘कैश ट्रेड’ में रिलायंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हरफनमौला हार्दिक पंड्या को वापस टीम के साथ जोड़ा और उन्हें कप्तान बनाया।

रोहित अभी भी है टीम की जरूरत

रोहित पांच खिताब के साथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रहे हैं। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस अपने पहले सत्र में चैंपियन और दूसरे सत्र में उपविजेता रहा है। बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका स्थित पॉडकास्ट ‘बैंटर विद द बॉयज’ को बताया,’हमने हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने के लिए एक विंडो देखी। हमें खिलाड़ी के तौर पर रोहित की जरूरत है। वह टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी है और हम चाहते हैं कि वह कप्तानी का बोझ लिए बिना अपने खेल का लुत्फ उठाये।

बतौर बल्लेबाज देना चाहते हैं रोहित को आजादी

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा,’पिछले कुछ सत्र से बल्ले से और कप्तान के तौर पर उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हमने मुंबई इंडियन्स समूह में सबसे चर्चा करने के बाद यह सोचा कि उन्हें अपने करियर के आखिरी कुछ वर्षों में स्वच्छंद होकर खेलने की आजादी दी जाये। वह अब भी भारत की कप्तानी कर रहे है ऐसे में आईपीएल में आने के बाद उनसे कप्तान वाला दबाव कम होगा। इससे शायद हम उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल कर पाये।

बाउचर के बयान पर रितिका ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

मार्क बाउचर के बयान पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट करते हुए इसे गलत बताया। रितिका ने कहा कि इसमें कई चीजें गलत हैं। रितिका के बयान के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि रोहित भी कप्तानी से पद जाने से खुश नहीं हैं। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं है। टीम के अंदर काफी कलह चल रही है। आपको बता दें कि 36 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अब तक 243 मैचों में 1 शतक और 42 अर्धशतक के साथ 6211 रन बनाए हैं।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular