Tuesday, February 10, 2026
HomeCrime Newsअन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह का भंडाफोड़: 25 लाख की नकदी और ज्वैलरी बरामद,...

अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह का भंडाफोड़: 25 लाख की नकदी और ज्वैलरी बरामद, दिल्ली व यूपी से दो शातिर गिरफ्तार

जयपुर में विधायकपुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। विधायकपुरी थाना पुलिस, साइबर सेल जयपुर दक्षिण और जिला स्पेशल टीम दक्षिण की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

Jaipur Crime News: जयपुर में विधायकपुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। विधायकपुरी थाना पुलिस, साइबर सेल जयपुर दक्षिण और जिला स्पेशल टीम दक्षिण की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात बरामद किए हैं।

दिल्ली और यूपी से पकड़े गए आरोपी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शान मोहम्मद उर्फ शानू (25) निवासी मयूर विहार दिल्ली और शकील अहमद निवासी चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अन्तर्राज्यीय नकबजनी की वारदातों में सक्रिय थे।

35 से ज्यादा मामले दर्ज, पहले भी मिल चुकी है सजा

गिरफ्तार आरोपी शान मोहम्मद एक कुख्यात अन्तर्राज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 35 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसे पूर्व में न्यायालय द्वारा दो बार सजा भी सुनाई जा चुकी है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सूने और बंद मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर नकबजनी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते और वाहन की नंबर प्लेट बदल देते थे। चोरी की संपत्ति आपस में बांटकर ऐशो आराम करते थे।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि शहर में नकबजनी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular