Indore Fire News: एमपी के इंदौर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी की थोड़ी ही देर में पूरे घर में फैल गई और घर में रखे 10 से ज्यादा सिलेंडरों तक पहुंच गई. जिसके बाद सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया. जिससे पूरा इलाका दहल गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया. अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.
घर के अंदर रखे थे 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर
इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया. इसके बाद आग कार से घर में फैल गई. घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है. 3 लोगों को बचा लिया गया है. यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का व्यवसाय चलाते थे. घर में कुछ ज्वलनशील रसायन भी रखे थे.”
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Commissioner of Police for Indore, Santosh Kumar Singh says, "…As per initial investigations, an electrical vehicle was being charged outside the house and the charging point exploded…The fire then spread to the house from the car…More than… https://t.co/3eyJQ5ydPG pic.twitter.com/BGWZreycQr
— ANI (@ANI) March 18, 2026
बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार, तिलक नगर थाना क्षेत्र में आज 18 मार्च सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. और उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जब टीम पहुंची तब तक आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था. बाहर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो रही थी, वहां हुए ब्लास्ट की आग घर की तरफ पहुंच गई थी. जांच में सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे. आग लगने के बाद जब बिजली बंद हुई तो ये खुले नहीं. इसी के कारण अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई.




