Sunday, March 1, 2026
HomePush NotificationIndo European कपल ने सवाई माधोपुर में रचाई शादी, हिंदू वैदिक रीति...

Indo European कपल ने सवाई माधोपुर में रचाई शादी, हिंदू वैदिक रीति रिवाजों से लिए सात फेरे

Sawai Madhopur में स्विस मूल की निना मूलर और भारतीय मूल के सिद्धार्थ बर्दोलिया ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। दंपति ने भारतीय परंपराओं से प्रभावित होकर यहां शादी की, जिसमें हल्दी, मेहंदी, गणेश पूजन, बारात, फेरे और सिंदूरदान जैसी सभी रस्में मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुईं।

सवाई माधोपुर। राजस्थान का सवाई माधोपुर इंडो यूरोपियन कपल की शादी का गवाह बना. स्विस मूल की निना मूलर और भारतीय मूल के सिद्धार्थ बर्दोलिया ने हिंदू वैदिक रीति रिवाजों से सात फेरे लिए. दोनों ने भारतीय परंपराओं से प्रभावित होकर पारंपरिक विवाह करने का फैसला लिया. और अपनी शादी के लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर को चुना, जहां उनकी शादी संपन्न हुई.

विवाह प्रसिद्ध पंडित ऋतुराज के नेतृत्व में अलंकार ग्रुप द्वारा संपन्न कराया गया. शादी की सभी पारंपरिक रस्में- हल्दी, मेहंदी, गणेश पूजन, बारात, फेरे, सिंदूरदान और विदाई-लाइव मंत्रोच्चार और वैदिक जाप के बीच संपन्न हुई.

‘विवाह उनके जीवन का सबसे खास पल’

कपल भारतीय परंपराओं से काफी प्रभावित है. उन्होंने बताया कि ‘हिंदू विवाह के मंत्र और अनुष्ठान उन्हें बेहद आध्यात्मिक और अर्थपूर्ण लगते हैं. राजस्थान की प्राकृतिक सुंदरता और परंपराओं के बीच यह विवाह उनके जीवन का सबसे खास पल है.’

भारतीय संस्कृति वैश्विक स्तर पर लोगों को कर रही आकर्षित

स्थानीय पर्यटन आयोजकों के अनुसार, रणथंभौर के आसपास विदेशी जोड़ों में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. यह आयोजन एक बार फिर साबित कर रहा है कि भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं का आकर्षण अब वैश्विक स्तर पर लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।

ये भी पढ़ें: Iran-US/Israel War का असर, भारत से उड़ान भरने वाली 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स आज होंगी कैंसिल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular