Thursday, July 10, 2025
HomeNational NewsIndigo Flight: तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली...

Indigo Flight: तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से लेह के भरी थी उड़ान

इंडिगो की एक फ्लाइट आज (गुरुवार) को दिल्ली से लेह के लिए जा रही थी। लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के कुछ देर बाद ही इंडिगो फ्लाइट की वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Indigo Flight emergency landing: राजधानी दिल्ली से लेह ला रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2026) को तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इंडिगो विमान में चालक और स्टाफ सहित लगभग 180 लोगों सवार थे। हालांकि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।

दिल्ली में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट आज (गुरुवार) को दिल्ली से लेह के लिए जा रही थी। लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के कुछ देर बाद ही इंडिगो फ्लाइट की वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि इंडिगो ने अभी तक तकनीकी समस्या की सटीक जानकारी नहीं दी है। बताया गया कि लेह हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद विमान ने वापस लौटने का फैसला किया।

दो घंटे तक आसमान में घूमता रहा विमान

उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular