Friday, January 23, 2026
Homeताजा खबरJapan Visa Rule Change : जापान वीजा पर भारतीयों को 7 देशों...

Japan Visa Rule Change : जापान वीजा पर भारतीयों को 7 देशों में एंट्री, भारत-जापान रिश्तों को नई मजबूती

जापान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के बाद भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिली है। जापान ने वीजा नियमों में बदलाव करते हुए वैध जापान वीजा वाले भारतीयों को सात अन्य देशों की यात्रा की सुविधा दी है। इससे समय और खर्च की बचत होगी। साथ ही भारत-जापान ने रणनीतिक, आर्थिक सुरक्षा, एआई और क्वाड सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

Japan Visa Rule Change : नई दिल्ली। हाल ही में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे, जहां उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दो प्रमुख देशों के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इस मुलाकात के बाद भारतीय यात्रियों के लिए जापान की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान होने जा रही है। जापान ने भारतीयों के लिए अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। अब वैध जापान वीजा रखने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक सात अन्य देशों की यात्रा भी कर सकेंगे।

जापान वीजा पर कई देशों में जाने की अनुमति

वैलिड जापान वीजा वाले भारतीय पासपोर्ट होल्डर यूरोप, एशिया, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अमेरिका में कुछ जगहों पर जा सकते हैं। यह देश की शर्तों पर निर्भर करता है। इनमें जॉर्जिया, फिलीपींस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, ताइवान, मोंटेनेग्रो और मेक्सिको शामिल हैं। भारत-जापान 2027 में अपनी रणनीतिक साझेदारी के 75 साल पूरे करेगा और इसके साथ ही इस साल जापान की फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक (एफओआईपी) स्ट्रैटेजी की 10वीं सालगिरह है।

ऐसे में इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च के लिए जापान-भारत प्राइवेट-सेक्टर डायलॉग ऑन इकोनॉमिक सिक्योरिटी को हरी झंडी दिखाई। इसमें प्राथमिकता वाले पांच क्षेत्रों, सेमीकंडक्टर, जरूरी मिनरल, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी), क्लीन एनर्जी और फार्मास्यूटिकल्स, पर फोकस किया गया है। दोनों देशों ने यह कदम वैश्विक निर्भरता को कम करने के लिए उठाया है, ताकि भारत-जापान की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बैटरी और चिप्स के लिए रेयर अर्थ का स्थिर सप्लाई सुनिश्चित हो सके।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में, जापान-इंडिया एआई कोऑपरेशन इनिशिएटिव (जेएआई) में बड़े स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए जापान-भारत एआई स्ट्रेटेजिक डायलॉग की स्थापना को बूस्ट किया है। क्वाड सहयोग को फिर से सुनिश्चित करते हुए दोनों देशों के मंत्रियों ने समुद्री डोमेन अवेयरनेस, कम्युनिकेशन की सुरक्षित समुद्री लाइनों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर में साझा प्राथमिकताओं पर जोर दिया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular