Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरIPL 2024 : धोनी ही होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन, बेन...

IPL 2024 : धोनी ही होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन, बेन स्टोक्स सहित 8 प्लेयर्स को CSK ने किया रिलीज

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले साल होने जा रहे आईपीएल के नए सीजन के लिए रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट को रविवार को जारी कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पर्स वैल्यू बढ़कर 32.1 करोड़ रुपए हो गई। जिन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है, उसके बाद से भी स्पष्ट हो गया कि नए सीजन में भी महेन्द्र सिंह धोनी ही सीएसके की कप्तानी करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में 16 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत अदा करके बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा था। मगर, इससे पहले फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करती, स्टोक्स ने पहले ही खुद को अपकमिंग आईपीएल सीजन के लिए अनुपलब्ध घोषित कर दिया। नतीजन वे IPL 2024 में सीएसके का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा टीम ने ड्वेन प्रीटोरियस, अंबाती रायडू, सिसंडा मगाला, काइल जैमिसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह को भी टीम से बाहर कर दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट

महेंद सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स.

सवाल ये भी उठा, क्या बदल सकते हैं कप्तान?

IPL 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है और उन्होंने फ्रेंचाइजी को 5 ट्रॉफी जिताई है। मगर, अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में नए कप्तान को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी की तरफ से कप्तानी को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है।

अब पर्स में आ गए हैं 32.1 करोड़ रुपए

IPL 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होगा। ये पहली बार होगा कि टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन भारत के बजाए विदेश में होगा। इस ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 32.1 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू के साथ पहुंचेगी। वह अपनी टीम को और मजबूत करने के लिए बड़े-बड़े प्लेयर्स पर दांव लगाती नजर आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments