Sunday, January 25, 2026
HomePush NotificationPresident Droupadi Murmu Speech: 'भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...

President Droupadi Murmu Speech: ‘भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, गणतंत्र की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Droupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि भारत विश्व में शांति का संदेश फैला रहा है, जो मानवता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की और वंदे मातरम् तथा देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर भी चर्चा की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है. विश्व पटल पर अनिश्चितता के बावजूद, भारत में निरंतर आर्थिक विकास हो रहा है। हम निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में निवेश करके, हम अपनी आर्थिक संरचना का उच्च स्तर पर पुन:निर्माण कर रहे हैं… स्वाधीनता के बाद देश के आर्थिक एकीकरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, GST को लागू करने से, ‘एक राष्ट्र, एक बाज़ार’ की व्यवस्था स्थापित हुई है। GST प्रणाली को और भी प्रभावी बनाने के हाल के निर्णयों से हमारी अर्थव्यवस्था को और अधिक शक्ति मिलेगी। श्रम सुधारों के क्षेत्र में चार श्रम संहिताएँ जारी की गई हैं। इनसे हमारे श्रमिकों को लाभ होगा और उद्यमों के विकास में भी तेज़ी आएगी”

भारत को बताया शांति का संदेशवाहक

राष्ट्रपति मुर्मू ने शांति के ‘‘संदेशवाहक’’ के रूप में भारत की स्थिति को रेखांकित करते हुए सार्वभौमिक सद्भाव के प्रति प्राचीन सभ्यतागत प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया. उन्होंने कहा, ‘हमारी परंपरा में, समस्त सृष्टि में शांति के बने रहने की प्रार्थना की जाती रही है। पूरे विश्व में शांतिपूर्ण व्यवस्था स्थापित होने से ही मानवता का भविष्य सुरक्षित रह सकता है. विश्व के अनेक क्षेत्रों में व्याप्त अशांति के वातावरण में, भारत द्वारा विश्व-शांति का संदेश प्रसारित किया जा रहा है.’

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रपति ने क्या कहा ?

अपने संबोधन के दौरान, राष्ट्रपति ने सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करने वाले सटीक हमले, ऑपरेशन सिंदूर की हालिया सफलता पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष, हमारे देश ने, ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा, आतंकवाद के ठिकानों पर सटीक प्रहार किया. आतंक के अनेक ठिकानों को ध्वस्त किया गया तथा बहुत से आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया. सुरक्षा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता से ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को शक्ति मिली.’

ये भी पढ़ें: Republic Day 2026: राजस्थान पुलिस के 17 जांबाजों को मिलेगा सम्मान, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे अलंकृत

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular